इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के शामली से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां कांधला में एक युवक द्वारा अपनी मौसी के साथ दुष्कर्म किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि कस्बा निवासी विवाहिता की बहन का ससुराल थाना क्षेत्र के गांव में है। लगभग दो माह पहले पीडि़त महिला अपनी बहन के घर गई थी। यहां पर एक दिन रात के समय बहन के लडक़े ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
अगले दिन पीडि़ता अपने घर आ गई थी। इसके बाद एक दिन भांजा अपनी मौसी के घर आ गया। वह यहां से मौसी को बहला फुसलाकर अपने साथ कानपुर ले गया। वहां पर भी युवक ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीडि़ता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारी बनाये गये अपर मुख्य सचिव
ममता ने सरकार से दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे संघर्षों को कम करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया
पलवल में हुई पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच शुरू
यमुनानगर:मुठभेड़ में मारे रोमिल का मकान ढहाएगी निगम,चस्पा किया नोटिस
सिरसा: किन्नर समाज की मनमानी को लेकर डीएसपी को सौंपा ज्ञापन