खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। आज हम आपको विराट कोहली की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली लक्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
खबरों के अनुसार, टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की कुल नेटवर्थ लगभग 1050 करोड़ रुपए है। इसी कारण उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है। विराट कोहली की कमाई बीसीसीआई और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और उनके कई सफल बिजनेस से होती है।
बीसीसीआई के ग्रेड ए प्लस के अनुबंध के तहत विराअ कोहली को सालाना 7 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है। वहीं विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2025 आईपीएल सीजन के लिए 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। विराट की ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई होती है। खबरों के अनुसार, साल 2025 में विराट कोहली 30 से अधिक ब्रैंड्स को एंडोर्स करते हैं।
विराट कोहली के पास कई महंगे घर हैं
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके विराट कोहली के पास कई महंगे घर हैं। विराट कोहली के पास पास गुड़गांव की डीएलफ सिटी में लगभग 80 करोड़ रुपए का बंगला है। वहीं मुंबई में एक लक्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट, अलीबाग में एक शानदार हॉलिडे होम और लंदन में भी एक लग्जरी घर है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास लक्जरी कार कलेक्शन हैं। उनके पास पास Audi Q7, Range Rover Vogue और Audi R8 LMX जैसी कई और महेंगी गाड़ियां हैं।
PC:hindi.mykhe
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

SBI Report: चीन ने कर लिया ये काम, भारत रह गया पीछे... ट्रंप राज में इस 'गोल्डन पॉलिसी' का कितना बड़ा फायदा?

फरीद चूहा के साथ मुंबई में ड्रग्स तस्करी, पुलिस ने 1400KM तक पीछे करके कुख्यात अकबर खाऊ यहां से दबोचा

हमारी संस्कृति और सभ्यता का परिचायक है लुगूबुरु राजकीय महोत्सव : मुख्यमंत्री

गुर्जर आरक्षण समिति ने दी सरकार को आंदोलन की चेतावनी, 30 दिन में समाधान की मांग

सोनाक्षी सिन्हा-सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जटाधरा' का ट्रेलर रिलीज




