कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पता अब बदल गया है। राहुल गांधी अब लुटियंस जोन के सुनहरी बाग रोड के बंगला नंबर पांच में रहेंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर बंगले में बदलाव शुरू हो गया है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह अगले संसद सत्र से पहले वहां रहना शुरू कर देंगे। राहुल गांधी पांच, सुनहरी बाग रोड को अपना आधिकारिक निवास बनाने के लिए सहमत हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि 21 जुलाई को संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले गांधी उस बंगले में रहना शुरू कर देंगे। पिछले साल संसदीय सूत्रों ने बताया था कि गांधी को बंगला ऑफर किया गया है और उनसे जवाब का इंतजार है।
आवास 12, तुगलक लेन था राहुल का ठिकानागौरतलब है कि राहुल गांधी के सांसद बनने के बाद से उनका निवास 12, तुगलक लेन था। हालांकि, मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 2023 में लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्होंने यह आवास खाली कर दिया था।
इसके बाद राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर चले गए और अयोग्य घोषित होने के बाद भी वहीं रह रहे हैं।
इसके बाद राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर चले गए और अयोग्य घोषित होने के बाद भी वहीं रह रहे हैं।
राहुल गांधी टाइप 8 बंगले के हकदारलोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल गांधी टाइप 8 बंगले के हकदार हैं, क्योंकि उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। इससे पहले कर्नाटक के भाजपा नेता ए नारायणस्वामी सुनहरी बाग स्थित आवास में रहते थे। वह 2021 से 2024 तक मोदी सरकार में सामाजिक न्याय राज्य मंत्री थे।
You may also like
अनूपपुर: कल्याण सेवा आश्रम द्वारा संचालित कपिला गौशाला को आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया का तृतीय पुरस्कार
योग से भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया : मुख्यमंत्री
10 साल पहले पीएम मोदी ने देश में जो योग की अलग जलाई थी वह आज भी जल रही है : सतीश महाना
नारायणी मंडपम् में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ भव्य आयोजन
ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम