फिलहाल सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश में ज्यादा असर नहीं हो रहा है। हालांकि इसके असर से पड़ोसी राज्य राजस्थान में बारिश की गतिविधियां खूब हो रही हैं। वहीं, आर्द्र हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। 30 मई को नया विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश में बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए 30 मई को ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में आंशिक बादल ही छाए हुए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, तापमान सामान्य से कम रहा। सिरसा में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से अधिक रहा। बुधवार को भीषण गर्मी के चौथे दिन उमस ने लोगों को परेशान किया।
आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम
30 मई को उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद 2 जून को एक नया विक्षोभ सक्रिय होने से माह के पहले सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
रेवाड़ी में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, मौसम हुआ सुहाना
रेवाड़ी में बारिश ने लगातार पड़ रही गर्मी से राहत दिलाई है। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई बारिश से तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है। 31 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जिसमें उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी और बादलों के बीच रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हवा और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे दिन का तापमान और कम हो जाएगा। गौरतलब है कि इस समय नौतपा के दिन चल रहे हैं, जो आमतौर पर भीषण गर्मी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार बदले मौसम ने लोगों को नौतपा के दौरान काफी राहत दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश ने न सिर्फ गर्मी से राहत दिलाई है, बल्कि मौसम भी सुहाना हो गया है।
You may also like
गाजा में 13 मई को सिलसिलेवार एयरस्ट्राइक में मारा गया हमास नेता मुहम्मद सिनवार: आईडीएफ
आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से की पहचान, क्या तीसरी शादी की तैयारी?
चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का बढ़ता खतरा: भारत में अलर्ट
IPL 2025 के बाद अब साई सुदर्शन लाल गेंद से खेलने के लिए तैयार, कहा- काउंटी क्रिकेट का होगा फायदा...
Rajasthan : जोधपुर में हवाई अड्डे का होने जा रहा है विस्तार, श्री करणी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ...