पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर शत-शत नमन... लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। इसकी पूरी जिम्मेदारी महिला शक्ति उठा रही है। इस महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन महोत्सव के लिए माननीय और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। मैं मध्य प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से स्वागत करता हूं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि अगले एक वर्ष तक पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती के उत्सव का शुभारंभ आज इस अवसर पर मध्य प्रदेश की धरती से हो रहा है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।
देवी अहिल्याबाई होल्कर ने संपूर्ण सुशासन व्यवस्था, स्वावलंबी, आत्मनिर्भर सामंजस्यपूर्ण समाज, सुरक्षित और समृद्ध प्रदेश का आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक लगभग 130 जीर्ण-शीर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण कराया। उन्होंने नदियों पर घाट और धर्मशालाएँ बनवाईं, अन्न सत्र शुरू किए और पूजा-अर्चना के लिए स्थायी व्यवस्थाएँ कीं। उन्होंने पूरे देश में सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित किया और देश को एकता के सूत्र में पिरोया। उनका शासनकाल स्वर्णिम काल था और राष्ट्र के सांस्कृतिक उत्थान का भी काल था।
You may also like
प्रिंस हैरी का परिवार का नाम बदलने का विचार: स्पेंसर नाम पर चर्चा
यूक्रेन ने रूस पर दूसरा हमला करते हुए क्रीमिया पुल पर 1,000 किलो विस्फोटक डाला
विक्रम मिसरी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्रिटेन की एकजुटता की सराहना की
मध्य प्रदेश : खंडवा-सनावद के यात्रियों के लिए बढ़ाए गए मेमो ट्रेन के फेरे
जल महल की गहराइयों में क्या छिपा है कोई प्रेतलोक ? वायरल फुटेज में जानिए उस रहस्य की कहानी जो सदियों से लोगों को डराती आ रही है