आगरा के करकुंज मार्ग (सिकंदरा) पर रविवार रात 11:15 बजे तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसमें कोई यात्री नहीं था। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सेक्टर 11 स्थित पानी की टंकी से सफेद रंग की कार करकुंज की ओर जा रही थी। उसी समय करकुंज से पानी की टंकी की ओर एक बाइक और ऑटो जा रहे थे। कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी। इसमें 3 लोग सवार थे। इसके बाद ऑटो भी टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो और बाइक कई मीटर दूर जा गिरे। जिससे चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाइक सवारों और ऑटो चालक को अस्पताल ले जाया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनकी पहचान हरीपर्वत के गिहरा बस्ती निवासी आशुतोष (21) और रितिक के रूप में हुई। गिहरा बस्ती के साजन और आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 निवासी सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया।
You may also like
'तुम सबसे अलग क्यों बैठती हो, क्या तुम एडल्ट वीडियो देखती हो?', CEO ने महिला कर्मचारी से किया सवाल, युवती ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक्सपीरियंस
मुंबई में भारी बारिश और हाई टाइड की चेतावनी
Impeachment Motion Against Justice Shekhar Kumar Yadav: जस्टिस शेखर कुमार यादव पर महाभियोग प्रस्ताव मामले में ये है ताजा अपडेट, विपक्ष ने लगाया है गंभीर आरोप
फर्जी स्टांप घोटाले का भंडाफोड़! दो स्टांप वेंडर गिरफ्तार, मृत नोटरी की सील और बैकडेट टिकट भी बरामद
ट्रंप की युद्ध विराम घोषणा पर ईरान का जवाब, क्या बनेगी बात?