Next Story
Newszop

रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड बुक को फाड के फेंका, गुजरात के गेंदबाजों की जमकर उड़ाई धज्जियां

Send Push

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने धमाल मचा दिया। रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा का आईपीएल में यह 47वां अर्धशतक था। इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित शर्मा ने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अर्धशतक पूरा होने तक चौकों-छक्कों की बरसात कर दी।

दरअसल, रोहित शर्मा ने गुजरात के खिलाफ इस मैच में अपने आईपीएल करियर के 300 छक्के पूरे कर लिए। रोहित शर्मा आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। इस मामले में वह सिर्फ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल से पीछे हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल में 357 छक्के लगाए हैं। वहीं, भारतीय दिग्गज विराट कोहली 291 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के
357 - क्रिस गेल
300 - रोहित शर्मा*
291 - विराट कोहली


264 - एमएस धोनी
251 - एबी डिविलियर्स

image
रोहित ने आईपीएल में पूरे किए 7 हजार रन


रोहित शर्मा ने आईपीएल में न सिर्फ 300 छक्के पूरे किए, बल्कि 7000 रन भी पूरे किए। रोहित शर्मा आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। आईपीएल में अब तक विराट ने 266 मैचों में 8618 रन बनाए हैं।
गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में रोहित शर्मा ने 81 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में रोहित शर्मा ने 50 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि, इस दौरान रोहित शर्मा को तीन बड़े जीवनदान भी मिले, लेकिन वह आईपीएल में अपना तीसरा शतक बनाने से चूक गए। आउट होने से पहले रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 200 रनों के करीब पहुंचाया।

Loving Newspoint? Download the app now