रांची, 29 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड बालक सुपर स्पीड खो-खो टीम ने द्वितीय फेडरेशन कप प्रतियोगिता में रविवार को पालम, नई दिल्ली में कांस्य पदक प्राप्त कर इतिहास रचा दिया।
फेडरेशन कप पालम, नई दिल्ली में 27 से 29 जून तक आयोजित की गई।
यह प्रतियोगिता सुपर स्पीड खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मां गंगा विद्यालय पालम, नई दिल्ली के प्रांगण में मैट पर आयोजित की गई थी।
तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए झारखंड बालक खो-खो टीम ने कड़े संघर्षपूर्ण मैच में नई दिल्ली को 17-15 अंकों से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
झारखण्ड टीम की ओर से कप्तान शिवम नायक, उपकप्तान सन्नी कुमार, अभिषेक उरांव, शिवा कुमार, आकाश कुमार, रोहण कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
टीम के शानदार प्रदर्शन पर झारखण्ड टीम के चीफ डी मिशन सह झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार, झारखंड राज्य खो-खो संघ के अध्यक्ष अजय झा, कोषाध्यक्ष सहजाद कुरैशी, संयुक्त सचिव नीतेश कुमार साहु, संरक्षक सजल बनर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष भरत कुमार, वरीय उपाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर उपाध्याय, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, संयुक्त सचिव चन्द्र कान्त लाल,संयुक्त सचिव कुश साहु,निखिल कुमार, अभिषेक कुमार, दिव्या रानी सहित अन्य सदस्य ने फेडरेशन कप में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर झारखंड टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
मराठी लोगों के दबाव के कारण ही सरकार ने फैसला वापस लिया : राज ठाकरे
दिल्ली हाट आईएनए अग्निकांड में प्रभावित शिल्पकारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की राहत की घोषणा
फॉर्मूला 1 : नॉरिस ने पियास्ट्री, लेक्लेर को पछाड़कर ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री जीती
भारत की क्रिकेट टीम इंग्लैंड में दूसरे टेस्ट की तैयारी में
इंदौर डिजिपिन अपनाने वाला देश का पहला शहर, यहां हर घर का होगा डिजिटल पता