गुना, 25 जून (Udaipur Kiran) । कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर देश को आपातकाल का कलंक देने का महापाप किया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में देश में अमृतकाल चल रहा है। यह बात प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कही। शर्मा बुधवार को एक निजी होटल में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रुप में संबोधित कर रहे है। संगोष्ठी को लोकतंत्र सेनानी ब्रजमोहन मैथिल, आपातकाल के जिला संयोजक अशोक शर्मा ने भी संबोधित करते हुए आपातकाल को काला अध्याय बताया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी ब्रजमोहन मैथिल एवं मीसा बंदी किशोरीलाल चौरसिया सहित उनके परिजनों का शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य जन एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही। इस दौरान मंचासीन अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, नपाध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री संतोष धाकड़ मंचासीन रहे। गोष्ठी का संचालन कुलदीप गोयल ने किया एवं आभार बंटी अहिरवार ने माना।
संविधान को रौंदने वाले आज उसे जेब में रखकर घूम रहे
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि संविधान की हत्या करने वाले लोग आज संविधान को जेब मेंं रखकर घूम रहे है। वह लोग संविधान बचाने की बात कर रहे है। जिन्होने बार-बार संविधान का अपमान किया है। बाबा साहब का अपमान किया है। शर्मा के अनुसार कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर न सिर्फ लोकतंत्र, बल्कि संविधान की हत्या भी की है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने अपने हितों के लिएं संविधान में संशोधन किए गए है। संविधान कांग्रेस के लिए राजनीति और भाजपा के लिए आस्था का विषय है।
आपातकाल को लेकर जनजागरण की आवश्यकता
भाजपा नेता ने कहा कि आपातकाल के काले अध्याय को आज पूरे 50 साल हो चुके है। आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही रुप अख्तियार करते हुए देश में आपातकाल लगा दिया था। इस दौरान जो प्रताडऩा आपातकाल का विरोध करने वालों को दी गईं थीं। वह रुह कंपा देेने वाली है। उन्होने कहा कि आपातकाल को लेकर जनजागरण की आवश्यकता है। पुरानी पीढ़ी को तो यह काला सच पता है, किन्तु वर्तमान पीढ़ी को उस विभिषिका से अवगत कराने की आवश्यकता है। जिससे वह जान सके है कि कौन संविधान, लोकतंत्र का हत्यारा है और कौन उस पर अमल करने वाला। शर्मा को अनुसार जनजागरण का कार्य हम सबकों मिलकर करना है।
दमन का दूसरा नाम है कांग्रेस : सिकरवार
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा कि दमन का दूसरा नाम कांग्रेस है। उसने ही देश में आपातकाल लगाया और उसने ही चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया। सिकरवार के अनुसार जिस संविधान को बचाने की बात कांग्रेस कर रही है। उसका सबसे ज्यादा अपमान उसी ने किया ह ै, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहेब अंबेडकर की भावना के अनुरुप काम कर रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा सरकार का मूलमंत्र है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का मंदिर बन चुका है, धारा 3270 हटाई जा चुकी है, तीन तलाक से महिलाओं को मुक्ति मिल गई है, वहीं 2047 तक देश विकसित देश की श्रेणी में पहुँचने तैयार है।
छोटी पड़ गईं थीं जेल
इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू करने के साथ दमननीति रवैया अपनाना शुरु कर दिया था। विपक्षी नेताओं के साथ जनता को जेल में बंद कर दिया गया था। स्थिति यह थी कि जेल छोटी पड़ गईं थीं। न्यायालय के अधिकार छीन लिए गए, मीडिया संस्थानों को बंद करा दिया गया, जेल में बंद आंदोलनकारियों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार तक मे सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी गई और भारत के संविधान की सबसे बड़ी हत्या की गई। शर्मा के अनुसार आज भी आपातकाल का दंश भोगने वाले उसे याद कर सिहर उठते है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार भी मौजूद थे।
प्रदर्शनी में दिखाया आपातकाल का काला सच
इस अवसर पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमे आपातकाल के काले सच को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया। प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। इसके बाद भाजपाजनों के साथ आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
—————
(Udaipur Kiran) / अभिषेक शर्मा
You may also like
'पहले काकी को खिलाओ...' : दोस्त की पार्टी में बर्थडे पार्टी में पहुंचे धोनी, केक पर कह दी ऐसी बात कि माहौल हो गया हल्का; VIDEO
कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश...
केरल क्राइम फाइल्स 2: एक रहस्यमय अपराध कथा का अनावरण
अनिल कपूर भाई बोनी के साथ पहुंचे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन, मां के लिए की शांति पूजा, लगाया रुद्राक्ष का पौधा
आज की स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की खबरें