रांची, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । रांची केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 28 जुलाई को झारखंड के राजधानी रांची आ रहे हैं। वे यहां समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता खास तौर पर शामिल रहेंगे। समीक्षा बैठक में न्यू क्रिमनल लॉ, पुलिस आधुनिकीकरण, साइबर क्राइम, नारकोटिक्स, वामपंथ उग्रवाद, काउंटर टेररिज्म, बंदी प्रबंधन, आपदा प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की जाएगी।
इसके अलावा फोरेंसिक लैब, संगठित अपराध पर भी चर्चा होगी। केंद्रीय गृह सचिव राज्य में रहने वाले विदेशी नागरिकों और दुश्मन संपत्ति पर भी चर्चा करेंगे।
गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय द्वारा केंद्रीय गृह सचिव की बैठक को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
बॉलीवुड एक्ट्रेस, 22 साल की उम्र में रातों-रात बनी थीं स्टार, दुखद घटना ने पलटी किस्मत, अब हैं मोटिवेशनल स्पीकर
Rajasthan : डेढ़ साल के बच्चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार
मैनचेस्टर टेस्ट: इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत, भारत की पहली पारी 358 रन पर सिमटी
राहुल गांधी के दावे को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कर्नाटक से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद
UP : जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से 2 किशोरों की मौत