Next Story
Newszop

सोनीपत: योग से स्वस्थ राष्ट्र निर्माण का संकल्प डीसीआरयूएसटी से

Send Push

सोनीपत, 21 जून (Udaipur Kiran) । मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

(डीसीआरयूएसटी) में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन योगा क्लब, एनसीसी, एनएसएस और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में

हुआ। मुख्य अतिथि हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और अध्यक्षता कुलगुरु

प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने की। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, स्टाफ व शिक्षकों ने

सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी के प्रयासों से विश्व ने योग को अपनाया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 20

लाख लोगों ने पोर्टल पर पंजीकरण कर योग में भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने स्वयं

के अनुभव साझा करते हुए कहा कि योग ने उनके स्वास्थ्य को संबल दिया, जिसमें शुगर और

पैर की कमजोरी में सुधार हुआ।

कुलगुरु प्रो. प्रकाश सिंह ने योग को भारतीय संस्कृति और

15 हजार वर्ष पुरानी विरासत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक नहीं,

मानसिक और आत्मिक उन्नति का मार्ग है। योग की दैनिक साधना व्यक्ति, समाज और राष्ट्र

को स्वस्थ बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाती है।

कुलगुरु ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कुलसचिव डॉ.

अजय गर्ग ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, राजकुमार

कटारिया, तरुण देवीदास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योग केवल अभ्यास नहीं, बल्कि

भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और वैश्विक सद्भाव का संदेश है जिसे विश्वविद्यालय स्तर

पर आत्मीयता से अपनाया गया।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Loving Newspoint? Download the app now