भोपाल, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । देश की विधानसभाओं में गठित होने वाली समितियों की प्रणाली की समीक्षा के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में सात राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की एक समिति गठित की गई है। इस समिति की प्रथम बैठक आज (सोमवार को) प्रातः 10:30 बजे से मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय भवन में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे।
मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, हिमाचल विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष मिंगमा नोरबू शेरपा, ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी भाग लेंगे। बैठक में विधान मंडलों में समिति प्रणाली की समीक्षा की जाएगी एवं उन्हें सुदृढ़ बनाने पर विचार मंथन होगा।
उन्होंने बताया कि विधानसभा की समितियों की प्रणाली की समीक्षा हेतु यह पहली बैठक आयोजित की जा रही है। इसी को आधार बनाकर नई व्यवस्था देशभर के राज्यों में लागू करने के लिए बैठक के मिनट्स लोकसभा में प्रस्तुत किए जाएंगे।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
नेपाल का संविधान जारी होने के बाद विवाहित महिला को भी पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार : सुप्रीम कोर्ट
राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन
इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की सियासत में एंट्री, 'पाकिस्तान रिपब्लिक पार्टी' से करेंगी नई शुरुआत
फौजा सिंह को टक्कर मारने वाली फॉर्च्यूनर की हुई पहचान, पुलिस के हाथ अहम सुराग
मोहानलाल का धमाकेदार कैमियो: 'भा भा बा' में शामिल हुए