इटावा,03जुलाई (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कथावाचक प्रकरण, प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। जसवंतनगर स्थित रामकृष्ण मैरिज होम में आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कथावाचक विवाद को यादव-ब्राह्मण संघर्ष के रूप में दिखाया जाना पूरी तरह भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने जनेश्वर मिश्र समेत दर्जनों ब्राह्मण नेताओं का नाम लेते हुए बताया कि पार्टी के भीतर ब्राह्मण नेताओं की हमेशा सम्मानजनक भागीदारी रही है।
शिवपाल सिंह यादव ने इटावा के बकेवर कांड को लेकर कहा कि असली उपद्रवी तो फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने घरों से निर्दोष लोगों को उठाकर जेल भेज दिया, जो पूरी तरह से अन्याय है। उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
शिवपाल सिंह ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी बंद किए गए स्कूल पुनः खोले जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बूथों की दूरी बढ़ाकर लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में खुद पार्टी के नेता अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं, जबकि समाजवादी सरकार में ज़िला अध्यक्ष से लेकर सांसद और विधायक तक बेझिझक अपनी राय रखते थे।
उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार भारी बहुमत से उत्तर प्रदेश में वापसी करेगी, क्योंकि जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।
बिहार चुनाव की भविष्यवाणी
बिहार के आगामी चुनावों को लेकर शिवपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मुंह की खानी पड़ेगी और विपक्ष की सरकार सत्ता में आएगी।
उन्होंने कहा कि कथावाचक प्रकरण को जातीय संघर्ष के रूप में रंग देना गलत है। भाजपा सरकार शिक्षा और लोकतंत्र दोनों को कमजोर कर रही है, 2027 में जनता इन्हें जवाब देगी।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर सपा को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाने वाले कानून लाकर देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को नुकसान पहुँचा रही है। समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है।
पीडीए चर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने की तथा संचालन धर्मेंद्र जाटव ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, ब्रजेश चंद्र यादव, अनिल प्रताप गुड्डू, हाजी शमीम खां, ठाकुर अजेंद्र गौर, उदय भान सिंह, सीमा यादव, पूजा गुप्ता, राजीव माथुर, मुरली पाठक, सुनील यादव पिंकू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / रोहित सिंह
You may also like
ई-रिक्शे से शुरू हुआ सफर, आज इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हजारों फॉलोअर्स! कौन है ये ग्रेजुएट रिक्शावाला?
Success Story: स्कूल जाने की उम्र में किया कुछ ऐसा कि 4 साल में ही होने लगी लाखों रुपये की कमाई, क्या है कारोबार?
अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से की सगाई: जानें इस खूबसूरत पल की कहानी!
लेख: संघ और BJP, कितने दूर-कितने पास... लोकसभा चुनाव के बाद दिखे हैं दिलचस्प उतार-चढ़ाव
Aaj Ka Ank Jyotish: वीडियो राशिफल में जन्मतिथि से जानिए आ कैसा रहेगा आपका दिन ? मूलांक 6 वालों को मिलेगा लव लाइफ में सौभाग्य का साथ