कोलकाता, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । पश्चिम बंणाल के पूर्व बर्दवान जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बिहार के 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब गंगासागर से लौट रही यात्रियों से भरी बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर खड़ी एक 12 पहियों वाले ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क पर पलट गई और चारों ओर अफरातफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, गंगासागर से लौट रही बस में कुल 45 यात्री सवार थे। ये सभी बिहार के मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के सरसवा घाट के निवासी थे। परिवारों के साथ गंगासागर स्नान करने के बाद वे तारकेश्वर होते हुए घर लौट रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे नला फेरिघाट के पास यह हादसा हुआ।
टक्कर के बाद लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
हादसे में सोनम ने खोए पिता और दादाहादसे में बिहार की 16 वर्षीय सोनम कुमारी के पिता नरेश पासवान (40) और दादा पुनदेव पासवान (65) की मौत हो गई। सोनम समेत उसके परिवार के कई सदस्य घायल हैं। रोते हुए सोनम ने बताया, “पापा ने पूरे परिवार को भगवान के दर्शन के लिए ले जाने का प्रस्ताव रखा था। पहले हम देवघर गए, फिर गंगासागर स्नान किया और कोलकाता में कुछ समय बिताने के बाद राजगीर जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। पापा हमेशा लोगों की मदद करते थे, नहीं जानती क्यों हमारे साथ ऐसा हुआ।”
हादसे की वजह पर विरोधाभासी बयानपुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संभावना जताई गई है कि बस चालक झपकी लेने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक गलत तरीके से सड़क किनारे खड़ा था, जिसके कारण बस सीधे उसमें जा घुसी। एक अन्य व्यक्ति ने आरोप लगाया कि चालक की लापरवाही ही हादसे का कारण बनी।
दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्क बनर्जी और जिलाधिकारी आयशा रानी ए. ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। पुलिस बस की तकनीकी जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि क्या बस की तेज गति हादसे की वजह थी।
बस के एक घायल यात्री विश्वजीत कुमार ने बताया, हम सभी बिहार के रहने वाले हैं और बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी। सभी लोग सो रहे थे। अचानक जबरदस्त झटका लगा और मेरी नींद खुल गई। मैं बस के आगे की ओर जा गिरा और सिर पर चोट लगी। समझ नहीं आया कि सब कुछ कैसे हो गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्क बंध्योपाध्याय ने कहा, यह बेहद दुखद घटना है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।
बर्दवान मेडिकल कॉलेज के सुपर तापस कुमार घोष के अनुसार, हमें अस्पताल लाने से पहले ही 10 लोगों की मौत हो चुकी थी। करीब 25 घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से चार से पांच की हालत बेहद नाज़ुक है।
शुक्रवार शाम 7:00 बजे खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मरने वालों की पहचान या घटना के कारणों के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बार-बार संपर्क करने के बावजूद जिला पुलिस अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।——————-
(Udaipur Kiran) / ओम पराशर
You may also like
पति के तोड़े हाथ, फिर भांजे के साथ भागˈ गई मामी, बेटे को भी ले गई साथ… गजब की लव स्टोरी
अपनी जन्म तारीख से जानें आपके इष्ट देवता कौनˈ हैं जिनकी पूजा से दूर होंगे सभी दुख
क्या आपकी कमर पर भी पड़ते हैं ऐसे डिंपल?ˈ तो इसके फायदे भी जान लीजिए
दीमक से परेशान हैं? मात्र 10 रुपये में बनाएंˈ यह शक्तिशाली इंजेक्शन… बस लगाते ही जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ेंगी
राजस्थान में शादी के नाम पर ठगी: युवक की दुल्हन फरार