रांची, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । श्री राम लला पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को जिला स्कूल मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
इसके साथ ही राजधानी रांची में इसबार यहां, दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को गुजरात के भुज स्थित प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर मां दुर्गा के पूूूजा पंडाल का स्वरूप देखने को मिलेगा।
यह जानकारी समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता के 100 कारीगर इस भव्य पंडाल को आकार देंगे। संगमरमर जैसी चमक लिए सफेद पंडाल में स्तंभ, शिखर और अन्य शिल्पकारी भुज मंदिर की तर्ज पर गढ़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि अद्भुत और अलौकिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह पूजा पंडाल इस बार भी पूरे झारखंड में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए पंडाल में सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विशेष लाइटिंग देशभर से मंगाई गई है, जो रंग-बिरंगे सजावटी माहौल को और भव्य बनाएगी। विशाल और अलौकिक प्रतिमा के साथ मां भवानी का दरबार श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व अनुभव लेकर आएगा।
भूमि पूजन सह खूंटी पूजन का आयोजन समिति अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल अजमानी, प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत संपन्न होने के साथ पंडाल निर्माण कार्य भी आरंभ हुआ।
भूमि पूजन के शुभ अवसर में अशोक चौधरी, प्रमोद सारस्वत, प्रकाश धेलिया, विकास सिंह, डॉ दिलीप सोनी, शंभू प्रसाद, निर्मल जालान, दीपक चौधरी, बादल सिंह, कमलेश शर्मा, महेश सोनी, भाविन राठौर, दिलीप जायसवाल, प्रेमचंद श्रीवास्तव, अनिल चौधरी, शुभम शर्मा, स्पर्श चौधरी, अभिषेक चौधरी, कृष्णा अग्रवाल, रंजन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
कर्ज चुकाने के लिए यूट्यूबर बनी चोर...
चीन ने भारत पर लगाए अमेरिकी टैरिफ़ का विरोध करते हुए कहा, 'अमेरिका की ये धमकाने वाली हरकत'
SSC Stenographer Answer Key 2025 OUT: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, सीधे लिंक से करें डाडनलोड
बीआईटी मेसरा की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना पर उच्च न्यायालय ने लिया संज्ञान
शिमला में चिट्टे के साथ पकड़े गए तस्कर को 4 साल की कैद