जींद, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि साल 2023 के बाद प्रदेश में आई बाढ़, भारी बरसात के कारण किसानों की लाखों एकड़ फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। भाजपा सरकार की विफलता के कारण आज प्रदेश भर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रविवार को उचाना हलके के दौरे पर रहे। उन्होंने मंगलपुर गांव में सतबीर श्योकंद के निधन पर शोक प्रकट किया। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार की तरफ से पम्पपिंग की व्यवस्था समय रहते नहीं की गई न ही लगे हुए पंपों को दुरूस्त किया गया।
सरकार को पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करनी चाहिए। किसानों को तुरंत प्रभाव से मुआवजा देना चाहिए। चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में देरी कर रही है। साल 2023 में प्रदेश के करीब 12 जिलो बाढ़ की चपेट में आए थे। उस समय गठबंधन सरकार में हमने 7वें दिन ही बाढ़ प्रभावित प्रत्येक किसान के खाते में सात हजार रुपये मदद के लिए ट्रांसफर कर दिए गए थे तो अब देरी क्यों हो रही है।
खेतों में जलभराव से किसान की फसल खराब हो चुकी है। किसान के पास खेती ही आय का स्त्रोत होती है। फसल खराब होने से किसान को आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है। इस मौके पर जोरा सिंह डूमरखा, वीरेंद्र कौशिक, पिरथी डोहाना खेड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
You may also like
Crisil Ratings का दावा! GST कट के बाद टू-व्हीलर इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट, बिक्री में आएगा 6% तक उछाल
अमेरिका लगा सकता है रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध, ट्रंप ने दिए संकेत
ENG vs SA: टूट गया है भारत का ये विश्व रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने किया ध्वस्त
राजस्थान में फिर लौटेगा मानसून! 8-12 सितंबर तक कई जिलं में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब-कहाँ और कैसी होगी बरसात ?
राजस्थान विधानसभा सत्र : तीन दिनों में सरकार लाएगी चार नए बिल, विपक्ष ने कसी कमर