गुरुग्राम, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा गुरुग्राम के वजीराबाद मंडल अध्यक्ष और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य पवन यादव ने बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने भाई-बहन के इस अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व की सभी बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ईश्वर से प्रार्थना की ये पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। पवन यादव ने कहा कि रक्षा और बंधन को जोडक़र रक्षाबंधन शब्द बना है। इस तरह से यह त्योहार भाई-बहन के बीच सुरक्षा का बंधन बन गया है। रक्षाबंधन पर्व पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति हर त्योहार का अपना महत्व है। हर त्योहार हमें आपसी प्रेम और विश्वास का संदेश देता है। आपसी मनमुटाव दूर करके भाईचारे से रहने के लिए प्रेरित करता है। यही हमारी भारतीय संस्कृति का खूबसूरती है।
(Udaipur Kiran)
You may also like
Asia Cup 2025: पूरी तरह फीट नहीं हैं सूर्य कुमार! एशिया कप में इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकती हैं कमान
शादी के बाद बीवी को निकल आई दाढ़ीˈ मूंछ पति ने टटोला तो उड़ गए होश
Flax Seeds Benefits : अलसी के बीज से बढ़ेगी इम्युनिटी और घटेगा वजन, ऐसे करें सेवन
बिहार में जन्म प्रमाण पत्र के लिए रिश्वतखोरी का खुलासा, कर्मचारी बोला— 'पैसा ऊपर तक जाता है'…
'जो काम नहीं करता, वो बुद्धू होता है', गुरु दत्त का खत, जिसने बच्चों को दी नई सीख