Next Story
Newszop

मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर देवेंद्रनाथ ने जताया दुःख

Send Push

रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महतो शनिवार को घोड़ाबंधा स्थित धूमा कॉलोनी पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

देवेंद्रनाथ महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बातें कही।

देवेन्द्रनाथ महतो ने कहा कि रामदास सोरेन का असमय निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का लंबा सफर तय किया, जो उनके जमीनी नेतृत्व और लोकप्रियता को दर्शाता है। महतो ने उन्हें एक सच्चा जननेता बताते हुए कहा कि उनके जाने से प्रदेश ने एक कर्मठ और समर्पित नेता खो दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Loving Newspoint? Download the app now