नई दिल्ली, 30 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी, सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर घेवरा मोड़ स्थित स्वाभिमान स्थल पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर हम सब उनका स्मरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साहिब सिंह वर्मा सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके विचार हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते रहेंगे।
सचदेवा ने कहा कि एक व्यक्ति, एक कार्यकर्ता, एक नेता के रूप में और एक मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ साहिब सिंह वर्मा द्वारा दिल्ली देहात में किया विकास और उनके शासनकाल में हुआ दिल्ली का समग्र विकास अद्वितीय हैं जिनको हम कभी भूल नहीं सकते हैं। उनके कुशल नेतृत्व और उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. साहिब सिंह वर्मा के अधूरे कार्यों और दिल्ली के विकास को लेकर जो उनके सपने थे उसे दिल्ली भाजपा सरकार पूरा करने का काम शुरु कर चुकी है।
सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर कहा कि साहिब सिंह वर्मा आज भी सभी के दिलों में हैं। उन्होंने कहा कि वे एक प्रमुख पद पर रहते हुए लोगों से जुड़े हुए थे।
तिवारी ने कहा कि सिग्नेचर ब्रिज साहिब सिंह वर्मा की ही की देन है। सिग्नेचर ब्रिज का नाम उनके नाम पर रखने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ब्रिज का फंड पिछली सरकारों द्वारा 11 साल तक रोक दिया गया था।
मनोज तिवारी ने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो हमने इस ब्रिज को बनाने का काम किया। अब भाजपा का प्रयास है कि सिग्नेचर ब्रिज का नाम साहिब सिंह के नाम पर रखा जाए।
उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि इस सरकार में हम यह हम कर लेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि साहिब सिंह वर्मा के आदर्श, जनसंपर्क और नैतिक नेतृत्व ने हमेशा लोकतंत्र व जन-कल्याण को प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि उनके सुपुत्र, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की कार्यशैली में आज भी उनके पिता की विचारधारा, सार्वजनिक सेवा और सादगी स्पष्ट रूप से झलकती है।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
You may also like
आज धन की वर्षा होने वाली है; भविष्य में ये राशियों वाले लोग …
आज की स्कूल सभा के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल समाचार
2025 की पहली छमाही में तमिल सिनेमा की प्रमुख रिलीज़
मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक द अनटोल्ड केरल स्टोरी का विमोचन, बोलीं- बेटियों को सशक्त बनाया जाए
Kourtney Kardashian ने Jeff Bezos और Lauren Sanchez की शादी में नहीं लिया हिस्सा, फैंस ने की सराहना