— निजी अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी की 1997 में की थी हत्या
वाराणसी, 23 जून (Udaipur Kiran) । लंका थाना क्षेत्र में 27 वर्ष पूर्व एक निजी अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी बदमाश को वाराणसी पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पिछले लगभग तीन दशकों से फरार था और गुजरात में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। सोमवार को गिरफ्तार बदमाश को लंका थाने में मीडिया के सामने पेश किया गया।
डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने बताया कि यह मामला 17 अप्रैल 1997 का है, जब लंका स्थित हेरिटेज अस्पताल में तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी विधानचन्द तिवारी (27) अस्पताल परिसर में मारुति जेन कार के बोनट पर फाइलों पर दस्तखत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही तिवारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि घटना में राजेश कुमार और महंथ यादव घायल हो गए थे। हमले के बाद राजेश कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसी दिन इन बदमाशों ने नैपुरा कला क्षेत्र में मायाराम उर्फ मायालू पर भी जानलेवा हमला किया था।
पुलिस टीम के छानबीन और विवेचना में दोनों वारदात में सीर गोवर्धनपुर लंका निवासी बालेन्द्र सिंह उर्फ बल्ला पुत्र हरेन्दर,भगवतीपुर निवासी कल्लू सिंह उर्फ त्रिभुवन पुत्र सिद्धनारायण सिंह उर्फ सिद्धि का नाम प्रकाश में आया । कुछ दिन बाद शातिर बालेन्दर उर्फ बल्ला को अलीनगर जनपद चन्दौली पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जबकि कल्लू सिंह न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद से ही फरार चल रहा था।
—गुजरात से हुई गिरफ्तारी
27 वर्षों तक फरार रहने के दौरान कल्लू सिंह ने गुजरात में पहचान छुपाकर जीवन बिताया। हाल ही में उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस होने के बाद लंका थाना पुलिस की एक विशेष टीम गुजरात रवाना हुई। वहां के स्थानीय पुलिस के सहयोग से कल्लू को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे वाराणसी लाया गया और विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। बदमाश की गिरफ्तारी में लंका थाना प्रभारी, उप निरीक्षक सिद्धान्त कुमार राय, का.विजय कुमार सिंह, का. विजय कुमार शुक्ला शामिल रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
You may also like
11:30 बजे आया वीडियो कॉल रिसीव करते ही दिखाˈ निर्वस्त्र लड़का करने लगा ऐसा काम महिला की निकल गई चीख
Vice Presidential Election: कई राज्यपाल रेस में, पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकातों के क्या हैं मायने
Road Accident In Bardhaman, West Bengal : पश्चिम बंगाल के बर्धमान में सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भुवनेश्वर में फहराया तिरंगा, भारत को विश्व गुरू बनाने का आह्वान किया
महाराष्ट्र के नागपुर संघ मुख्यालय में फहराया गया राष्ट्रध्वज