कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान, कहा जनता के अधिकारों के लिए करें संघर्ष,आपसी संघर्ष से बचें
झांसी, 22 जून (Udaipur Kiran) । कांगेस के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को झांसी पहुंचे। उन्होंने शहर कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विवादों को समाप्त करने के आह्वान के साथ उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सड़क पर उतर कर जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने को कहा। उन्होंने कहा कि गुंडई करने वाले भाजपा विधायक के घर योगी बुलडोजर कब चलवाएंगे ? वह भी देहद्रोही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी को एक बजे तक आपके सहयोग से हराकर आया हूं। जो काम करने वाले वाले हैं वही पार्टी में रहेंगे। जहां से आप चुनाव लड़े वहां का भाजपा विधायक गुंडई कर रहा है। आप लोग अभी तक सड़क पर क्यों नहीं आए। आप हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। बनारस होता तो अब तक चूल्हें हिला दी होती। आपको संघर्ष करना चाहिए। आपसी संघर्ष से बचना है। भाजपा के कोई नेता देवेंद्र बाल्मीकों की जमीनों पर कब्जा कर रहे है। चारों ओर अत्याचार मचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कॉरिडोर बनाकर बनारस बर्बाद किया अब वृंदावन बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। पूरे ठेके गुजरातियों को दे रहे हैं। विश्वनाथ कॉरिडोर में विश्वनाथ मॉल बना दिया। भाजपा सभ्यता व संस्कृति को ध्वस्त कर रही है। भाजपा के लोग दलितों की जमीन कब्जा कर रहे हैं। बबीना विधायक गुंडई कर रहे हैं। कितना शोषण किया जा रहा है। यहां तो वोट भी ले रहे और लंगोट भी ले रहे। भाजपा के लोग पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय के पुराने पैसे का भोग कर रहे हैं। आज केवल शोषण हो रहा। मेडिकल कॉलेज में बच्चे मरे कांग्रेस ने मुद्दा उठाया। प्राचार्य कई साल से जमा था। प्राइवेट हॉस्पिटल चला रहा था। आज भी नेम प्लेट लगी है।
कांग्रेस के नेताओं पर लोगों को विश्वास है कि हमारा नेता झुकेगा नहीं। आपस में एकता बनाकर कार्य करना है। चुनाव आयोग भी सरकार के साथ मिला हुआ है। नया नियम बनाया है। अब 45 दिन बाद रिकॉर्ड नहीं मिलेगा। यह नियम इसलिए ताकि लोगों के पापों को छुपाया जा सके। 2027 का चुनाव हमें जीतना है और सत्ता पक्ष को जमीदोज कर देंगे। आज भी झांसी की रानी का नाम अमर है। क्योंकि उन्होंने लोगों के साथ गद्दारी नहीं की। जो बोओगे वही काटोगे। इससे पूर्व उनका बुलडोजर से फूल वर्षाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राहुल रिछारिया, मनीराम कुशवाहा, जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया
You may also like
धुले जेल में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, जांच जारी
India vs England 1st Test: जसप्रीत बुमराह ने खोला पंजा, इंग्लैंड पहली पारी में 465 पर ऑलआउट
डॉक्टरों की लालच: बहराइच अस्पताल में मृतक का इलाज करने का मामला
गुजरात में बीजेपी का क्लीन स्वीप या फिर आप और कांग्रेस की गलेगी दाल, कडी-विसादर में किसकी जीत का अनुमान?
ईरान छोड़ने वाले चीनी नागरिकों को वापस लाने की पहली अस्थायी उड़ान पेइचिंग पहुंची