देश-दुनिया के इतिहास में 01 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यादगार है। केंद्र सरकार ने 01 जुलाई, 2017 को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू की थी। देश के कर प्रणाली सुधार में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जाता है। इसे लागू करने के लिए संसद भवन में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात 12:00 बजे एक ऐप के जरिए इसे लागू किया गया।
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तत्कालीन वित्तमंत्री अरुण जेटली, तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और तत्कालीन उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवीगौड़ा खासतौर पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- आज इस मध्यरात्रि के समय हम सब मिलकर देश के आगे का मार्ग सुनिश्चित करने जा रहे हैं। देश एक नई व्यवस्था की ओर चल पड़ेगा। सवा सौ करोड़ देशवासी इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी हैं। जीएसटी किसी एक सरकार की उपलब्धि नहीं है। सबकी साझी विरासत है। एक लंबी विचार प्रक्रिया का परिणाम है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1852: मुंबई-कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी।
1862: कलकत्ता हाई कोर्ट का उद्घाटन।
1879: भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।
1955: इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।
1960: अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।
1964: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना
1968: अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।
1991: वारसा संधि भंग की गई।
1949: स्वतंत्र भारत में छोटी रियासतों का विलय। त्रावनकोर और कोचीन राज्य बना। यरह मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।
1960: घाना को गणराज्य घोषित किया गया।
1965: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू।
1990: पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा समाप्त।
1994: विश्व कप फुटबाल में आत्मघाती गोल करने वाले कोलंबियाई खिलाड़ी आंद्रेस एस्कोबार की हत्या।
1995: अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाए।
1996: इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।
1997: हॉन्ग कॉन्ग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।
2000: लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
2003: समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
2006: शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
2017: भारत में अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू किया गया।
जन्म
1882ः भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक बिधान चंद्र राय।
1917ः हिमाचल प्रदेश के शिक्षक और देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी।
1928ः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव।
1933ः वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन।
1938ः बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया।
1941ः भारतीय जनता पार्टी के नेता कलराज मिश्र।
1949ः भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू।
1959ः जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल हैं मनोज सिन्हा।
1963ः भारत के प्रतिष्ठित एयरोस्पेस वैज्ञानिक जी. सतीश रेड्डी।
1973ः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
निधन
1962ः प्रमुख स्वाधीनता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन।
1962ः भारत रत्न से सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक बिधान चंद्र राय।
1989ः पद्म भूषण से सम्मानित टाटा मोटर्स के पूर्व एमडी सुमंत मूलगांवकर।
महत्वपूर्ण दिवस
-राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉ. विधान चंद्र राय जयंती)।
-भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस।
-जीएसटी दिवस।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
9 बच्चों की मां ने किया इश्क का बगावत भरा ऐलान, 10 साल छोटे प्रेमी के साथ खेत में पकड़ी गई!
झुनझुनवाला फेमेली के पोर्टफोलियो के स्टॉक में खबर, स्टॉक पर रहेंगी नज़रें, इस हाई लेवल तक पहुंच सकते हैं प्राइस
सुकन्या समृद्धि और PPF पर सरकार का धमाका! अब इतने फीसदी मिलेगा ब्याज
🕌 परचम कुशाई की रस्म के साथ जश्ने नज़ीरी का आगाज़, तीन दिवसीय आयोजन में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में चीन का बाधा-मुक्त प्रस्ताव प्रदर्शित