भाेपाल, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने भुजरिया पर्व की प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्हाेंने सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा स्नेह एवं समरसता के पर्व भुजरिया (कजरिया) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर, यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करे, यही प्रार्थना है।
बता दें कि रक्षाबंधन के अगले दिन भाद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे कजलिया पर्व भी कहते हैं। इस साल आज यानी कि 10 अगस्त को भुजरिया पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर गेहूं की भुजरिया देते हैं और उन्हें भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व अच्छी बारिश होने, फसल होने, जीवन में खूब सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
Aaj ka Kumbh Rashifal 11 August 2025 : कुंभ राशि का आज का राशिफल: प्यार, करियर और धन में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
बाढ़ पीड़ितों के संकट मोचक बने सीएम योगी, अब तक छह लाख से अधिक लोगाें को दी राहत
उज्जैन : मथुरा में मिला उज्जैन से लापता हुआ एलएलबी का छात्र
हर घर तिरंगा अभियान से जन-जन को जोड़ें, युवाओं की सहभागिता बढ़ाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नेतन्याहू ने ग़ज़ा में सैन्य अभियान तेज़ करने के फ़ैसले के समर्थन में दी ये दलील