Next Story
Newszop

प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी

Send Push

देहरादून, 29 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। संगठन पर्व कार्यक्रम के तहत रविवार को मतदाता सूची सार्वजनिक की गई, जबकि सोमवार को नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी।

प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने पार्टी मुख्यालय में अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए 125 मतदाताओं की सूची तैयार की गई है। 30 जून को सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन, 12 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और 3 से 4 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चुनाव पार्टी के संविधान की धारा 16 (1) के (क), (ख) और (ग) में वर्णित, प्रदेश परिषद के सदस्यों की ओर से और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार होगा। जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष के लिए जो कार्यकर्ता नामांकन करना चाहते हैं वह फॉर्म च भरेंगे। जिसके लिए तय प्रदेश अध्यक्ष के लिए वही कार्यकर्ता नामांकन कर सकेंगे जो तीन अवधियों तक पार्टी का सक्रिय सदस्य और 10 वर्ष तक प्राथमिक सदस्य रहा हो। प्रदेश निर्वाचक मण्डल के कोई भी 10 सदस्य प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की अर्हता रखने वाले कार्यकर्ता के नाम का संयुक्त रूप से प्रस्ताव कर सकेंगे, किन्तु यह प्रस्ताव कम-से-कम 1/3 निर्वाचित जिलों से आना चाहिए।

इसी तरह राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव पार्टी के संविधान की उप-धारा (2) के अनुसार प्रदेश परिषद की ओर से किया जाएगा। प्रदेश परिषद के सदस्य अपने प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद के लिए उतनी संख्या में सदस्य निर्वाचित करेंगे जितनी उस राज्य में लोकसभा हैं, बशर्ते कि सदस्यों में अनुसूचित जाति/जनजाति के सदस्य उस राज्य से इन वर्गों के लिए आरक्षित सीटों संख्या से कम न हों। प्रदेश के दो-दो लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर भागों में बांटा जाएगा और प्रत्येक भाग से कम-से-कम एक प्रतिनिधि अवश्य चुना जाएगा। इन भागों का निर्धारण राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा किया जाएगा।

—–

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Loving Newspoint? Download the app now