रांची, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) ।झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते चार और पांच सितंबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा और कहीं – कहीं हल्की बूंदाबन्दी भी दर्ज की गई।
रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जमशेदपुर में 29 डिग्री, डालटेनगंज में 30, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
नैनीताल की ये नमकीन क्यों बना रही है सबको दीवाना? विदेशों तक पहुंचा ये जादुई स्वाद!
केदारनाथ, हेमकुंड साहिब तक रोपवे बनाने का रास्ता साफ, केंद्र-उत्तराखंड सरकार के बीच हुआ एग्रीमेंट साइन
बांग्लादेश की 14 वर्षीय लड़की का दिल दहला देने वाला यौन शोषण मामला
Amyra Dastur Sexy Video: बिकिनी पहन अमायरा दस्तूर ने समुन्दर में लगा दी आग, वीडियो देख पानी-पानी हुए फैंस
क्या वो सच में 14 साल के हैं? वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर राजस्थान रॉयल्स के सीनियर खिलाड़ी ने उठाया सवाल! जानें क्या कहा