-लोकतंत्र सेनानियों को व उनके परिवार को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा
लखनऊ, 25 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले आम चुनाव के बाद जब भी कांग्रेस को मौका मिला, उन्होंने संविधान का हमेशा गला घोंटा। देश के बारे में स्वतंत्रता सेनानियों का जो सपना था, उस सपने को अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए एक परिवार ने माध्यम बनाया, जो आज भी चली आ रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों को व उनके परिवार को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है।
आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोकभवन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। सैकड़ों वर्षों की गुलामी बाद जिस देश को आज़ादी मिली। 1950 में संविधान लागू हुआ। आगे कहा कि 25 जून को जिस संविधान के लिए भारत ने अनगिनत बलिदान दिए थे, महिला हो या युवा हर नागरिक ने कोई कोताही नहीं की। बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया था,उस संविधान का गला घोंटने में कांग्रेस को जरा सा समय नहीं लगा। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बनी रहे, इसके लिए सब कुछ चकनाचूर कर दिया। आज ही के दिन 50 वर्ष पहले कांग्रेस ने संविधान का गला घोंट दिया। ये प्राणों की आहुति देने वालों के सपने पर कुठाराघात था।
पहले आम चुनाव के बाद जब भी कांग्रेस को मौका मिला, उन्होंने संविधान का हमेशा गला घोंटा। कश्मीर में धारा 370 लागू करने का काम कांग्रेस ने किया। मीडिया का गला कांग्रेस ने घोंटा। 1975 में पराकाष्ठा हुई। इसके बाद 1984 में सिख कत्लेआम हुआ। इसके बाद राहुल गांधी के द्वारा संसद में विधेयक की प्रति फाड़ी गई। ये सभी महान स्वतंतता सेनानियों के अपमान करने वाला कृत्य था।
उन्होंने कहा कि इतिहास एक प्रेरणा होता है। इतिहास हमको गलतियों से सीख लेने का अवसर देता है। एक सामान्य नागरिक भारत का प्रधानमंत्री राष्ट्रपति बन सकता है, क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र ने हमको एक रक्षा कवच भी दिया। भारत पहला देश है, जिसने लोकतंत्र स्थापित करते हुए महिला पुरुष को समान अधिकार दिया। इंग्लैंड अमेरिका में वर्षों बाद महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला। कांग्रेस को अपने कृत्यों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। गरीबों वंचितों से माफी मांगनी चाहिए।
योगी ने कहा कि चाहे समाजवादी पार्टी हो या आरजेडी, सामान्य दिनों में उनकी पत्रकार वार्ता होती है, सोशल मीडिया पर पोस्ट आते हैं। लेकिन आज संविधान की हत्या किए जाने वाले दिन उनका कोई ट्वीट नहीं आया है। स्व. मुलायम सिंह यादव रहे हों या लालू प्रसाद यादव, ये सब आपातकाल में कांग्रेस के तानाशाही पूर्ण कार्यवाही का विरोध करते थे। यातनाएं भी झेलीं लेकिन आज ये अपने सत्ता स्वार्थ के लिए कांग्रेस के साथ खड़े हैं। इनका ये चेहरा भी सामने है। लोकतंत्र सेनानियों को व उनके परिवार को कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ मिलेगा। हमारी सरकार इसकी घोषणा करती है। यह प्रदेश में लागू होगा।
(Udaipur Kiran) / दिलीप शुक्ला
You may also like
'पहले काकी को खिलाओ...' : दोस्त की पार्टी में बर्थडे पार्टी में पहुंचे धोनी, केक पर कह दी ऐसी बात कि माहौल हो गया हल्का; VIDEO
कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश...
केरल क्राइम फाइल्स 2: एक रहस्यमय अपराध कथा का अनावरण
अनिल कपूर भाई बोनी के साथ पहुंचे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन, मां के लिए की शांति पूजा, लगाया रुद्राक्ष का पौधा
आज की स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की खबरें