देहरादून, 02 जून . उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर वार्ता की.
मुख्यमंत्री धामी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से बात कर उनके राज्यों में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता पूर्वोत्तर राज्यों के साथ खड़ी है. उत्तराखंड सरकार आवश्यकता पड़ने पर संबंधित राज्यों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी.
——–
/ राजेश कुमार
You may also like
हम अगले सीजन में और भी मजबूत होकर वापसी करेंगे : पोंटिंग
108MP कैमरा? जून 2025 में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स बना देंगे DSLR को फेल!
क्या सच में बंद हो रहा है ₹500 का नोट? जानिए RBI का ताज़ा फैसला
नियमित काम के मांग पर मजदूरों ने फैक्ट्री में काम बंद कर किया प्रदर्शन
कोटा रेलवे में शोक की लहर! लोको पायलट ने ड्यूटी से लौटते ही खुद को किया खत्म, पीछे रह गए कई बड़े सवाल