Next Story
Newszop

राजगढ़ः मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की 60 वीं पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम, लोगों ने दी श्रद्वांजलि

Send Push

राजगढ़, 24 जून (Udaipur Kiran) । ब्यावरा नगर के शहीद काॅलोनी स्थित प्रजापिता ब्रहम्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय सेवाकेंद्र पर मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की 60 वीं पुण्यतिथि को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रुप में मनाने के लिए आयोजित किया गया। इस मौके पर ब्रहम्माकुमारी के सदस्यों ने मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की।

सेवा केंद्र्र की संचालिका ब्रहम्माकुमारी लक्ष्मी दीदी ने मौजूद लोगों को मातेश्वरी के आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संकल्प कराया। लक्ष्मी दीदी ने मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि मातेश्वरी संगठन की पहली मुख्य प्रशासिका थी, वे जगत माता के रुप में जानी जाती थी, उनका जीवन सेवा,साधना और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक था। वे निर्भय, शक्ति-स्वरुपा और योगनिष्ठ थी। मातेश्वरी सादगी और आत्मनिरीक्षण गुणों से परिपूर्ण थी साथ ही उनका परमात्मा से गहरा संबंध था। कार्यक्रम में मौजूद भाई-बहनों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Loving Newspoint? Download the app now