Next Story
Newszop

राजद डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

Send Push

अररिया, 23 जून (Udaipur Kiran) ।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन पर संविधान निर्माता एवं भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के अपमान के विरोध में भाजपा की ओर से सोमवार को समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर धरना दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता एवं भाजपा अनुचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगा ऋषिदेव के संचालन में धरना कार्यक्रम आयोजित हुआ। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान पूरे देश का अपमान है।

नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला ने कहा भीमराव अम्बेडकर का अपमान का खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में राजद को भुगतना होगा।वहीं नगर महासचिव संजीव कुमार पासवान ने कहा कि लालू यादव को उनके अपमान करने के मामले में माफी तो मांगनी ही होगी। जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने कहा कि लालू प्रसाद द्वारा अपमान करना अम्बेडकरजी के विचारधारा का अपमान है। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा ने कहा कि लालू यादव जी हर दिन समय समय पर हर वर्ग के लोगों का अपमान करते रहे हैं।उसी कड़ी में अपने जन्मदिन पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के तेल चित्र को पैर के पास रख कर समूचे दलितों का अपमान करना अति निंदनीय है।

भाजपा के नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान पूरे दलित समाज का अपमान है।इसमें लालू प्रसाद के साथ उनका पूरा गठबंधन शामिल हैं।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय कुमार झा ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब का अपमान राष्ट्र विरोधी कार्य कृत्य है।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह, नरपतगंज के पूर्व विधायक देवयंती यादव ,विजय कुमार यादव , जिला उपाध्यक्ष राजेश झा, मृत्युंजय झा, सुष्मिता ठाकुर, किरण देवी, ज्योति भगत, कनकलता झा, जिला महासचिव आकाश राज, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, सोशल मीडिया जिला संयोजक नृपेन कुमार सिंह, जिला कार्यालय मंत्री नीरज झा, जिला संयोजक आई टी सेल संतोष कुमार झा आदि ने भी धरना को संबोधित किया।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Loving Newspoint? Download the app now