अररिया, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) ।
पीएम के मन की बात कार्यक्रम सिर्फ संवाद नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की धड़कन है।यह विकसित भारत की आकांक्षाओं और संकल्पों को स्वर देता है।उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने भाजपा नगर महामंत्री संदीप कुमार की अगुवाई में नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार,भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशन शर्मा संग मन की बात कार्यक्रम के 123 वें कड़ी को बूथ संख्या 153 पर रेडियो पर श्रवण उपरांत कही।
भाजपा नेता कुमार ने संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर जाता है।उन्होंने उन12 मराठा किलों के महानता का उल्लेख किया जिन्हें यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की रूप में मान्यता दी गयी है।उन्होंने खेल विज्ञान और संस्कृति जैसे कई रोचक विषयों पर अपने विचार साझा किये।अगस्त को क्रांति का महीना बताते हुए पीएम ने अगस्त में हुई कई ऐतिहासिक महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र शहीद खुदीराम बोस की शहादत को याद किया।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बात की साथ ही देश में स्टार्टअप्स तेजी से बढ़ने तथा भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा की चर्चा की।ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पांडुलिपियों का सरकार द्वारा डिजिटलीकरण किये जाने की जानकारी दी।
पीएम ने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में छह सौ मेडल जीतकर विश्व मे तीसरा स्थान प्राप्त करने पर खुशी जताया तथा 2029 में यह गेम्स भारत मे होने की बात कही। मौके पर राज कुमार वर्मा,अनिल मंडल,दिव्यांशु कुमार,संदीप राय, मिथिलेश शर्मा,बिपिन मंडल, चंद्रभूषण तिवारी, बबलू मंडल, नीरज मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
You may also like
नागद्वारी मेलाः अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पद्मशेष नामदेवता के दर्शन
'उदयपुर फाइल्स' फिल्म के निर्माता अमित जानी को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा
भारत-पाकिस्तान मैच पर केंद्र सरकार के निर्णय के साथ : सुजय हाजरा
Lucknow Accident: खतरनाक हादसे से दहला लखनऊ! 2 बाइक की जोरदार टक्कर, बिना हेलमेट पहने दोनों युवकों की मौत
राजनीति में लोगों का चरित्र गिरता जा रहा : अबू आजमी