What to do on Purnima for money : वैशाख पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु, बुद्ध पूर्णिमा और देवी लक्ष्मी की उपासना के लिए भी खास होता है। इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय न केवल आर्थिक समस्याओं को दूर करते हैं, बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी लाते हैं। हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2025 में वैशाख पूर्णिमा, 12 मई सोमवार को मनाई जा रही है।ALSO READ:
आइए यहां जानते हैं वैशाख पूनम के दिन करने योग्य खास 5 उपायों के बारे में...
1. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा: वैशाख पूर्णिमा के शुभ दिन पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा करें। उन्हें पीले फूल, फल, मिठाई अर्पित करें और लक्ष्मी नारायण की पूजा करें। तथा मंत्र- 'ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः' का जाप करें।
2. दान करें: पूर्णिमा के दिनों में दान का विशेष महत्व है। अपनी क्षमता के अनुसार अनाज (जैसे चावल, गेहूं), वस्त्र, जल, फल, मिठाई या धन का दान करें। जरूरतमंदों को भोजन कराना बहुत शुभ माना जाता है।
3. चंद्रमा को अर्घ्य दें: वैशाख पूर्णिमा की रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें। पानी में कच्चा दूध और चीनी मिलाएं और चंद्रमा को अर्पित करते हुए चंद्र मंत्रों का जाप करें। यह विभिन्न दोषों को दूर करने और वित्तीय स्थिरता लाने में सहायक माना जाता है।ALSO READ:
4. तुलसी का पौधा लगाएं: वैशाख पूर्णिमा पर तुलसी का पौधा लगाना और नियमित रूप से उसे पानी देना, घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
5. पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं: शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी पीपल के वृक्ष में निवास करती हैं। यह आपके करियर और वित्त में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
उपरोक्त दिए गए इन सरल उपायों को करने से आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होंगी तथा जीवन के संपन्नता में वृद्धि होती है। बस यहां यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि ये उपाय पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं और इन्हें श्रद्धा और ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए। तथा इन उपायों के साथ ही धन आगमन हेतु आपको कड़ी मेहनत और ईमानदारीपूर्वक प्रयास करने भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं तभी आपकी समस्या का समाधान संभव है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ:
You may also like
बैंगन नहीं करेगा एलर्जी, गोभी से बादी नहीं, 6 सब्जियों को बनाने का तरीका सीख लें, साथ में क्या डालना है?
Opposition To Inclusion Of Bangladeshi Player In Delhi Capitals Team : दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में किया शामिल तो होने लगा विरोध, भड़के फैंस
दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी! बसों में सफर करने वालो को अब टिकट की नो टेंशन
जेपी के बायर्स का घर का सपना जल्द होगा पूरा, नोएडा के 10 हजार खरीदारों को मिलेंगे फ्लैट
Municipal elections : चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को दिया बड़ा आदेश, सख्त निर्देश जारी